Home / राजनीति / पंकज सिंह तेकाम बने भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

पंकज सिंह तेकाम बने भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

डिण्‍डौरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के विभिन्न मोर्चो के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। इसी क्रम में डिण्डौरी जिले के नेता पंकज सिंह तेकाम को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश कार्यालय से सूची जारी होते ही डिण्डौरी जिले में हर्ष माहौल है। डिण्डौरी भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, मंडल अध्यक्ष डिण्डौरी आशीष वैश्य, तरुण ठाकुर, डिंपल दीक्षित, सपना जैन, शांतनू पाठक सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि पंकज सिंह तेकाम की नियुक्ति से न केवल डिण्डौरी बल्कि पूरे आदिवासी अंचल में भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Scores

Today Weather Report

DINDORI WEATHER