Home / डिण्‍डौरी ख़ास / समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा

डिण्‍डौरी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने योजनाओं की प्रगति, समय-सीमा प्रकरण और विकास कार्यों के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विभाग एवं जनपदवार विस्तृत समीक्षा की। उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जेपी यादव, एसडीएम शहपुरा एश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिण्डौरी भारती मेरावी, एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिन विभागों में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की प्रगति कम पाई गई, उन्हें चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। 100 से 500 दिवस एवं अधिक दिवस से लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए 2 दिवस का समय पीडब्ल्यूडी, जनजातीय कार्य विभाग, पीएचई, स्वास्थ्य विभाग कृषि, राजस्व, खाद्य विभाग, बैंकर्स, श्रम विभाग, शिक्षा को सख्त निर्देश दिए हैं कि 2 दिवस के अन्दर सीएम हेल्पलाइन निराकरण किया जाए तीसरे दिन आपकी सीएम हेल्पलाइन की पुनः समीक्षा की जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को निर्देश दिए हैं कि पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन की दृष्टि से आवश्यकता के अनुसार ग्राम पंचायतों में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरूस्त किया जाए ताकि ग्रामीण लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके। साथ ही साथ विद्युत विभाग को पानी सप्लाई केन्द्रों में नियमित रूप से विद्युत सप्लाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने 01 नवंबर को मप्र स्थापना दिवस कार्यक्रम में अपने विभाग की शासकीय योजनाओं की बैनर, पोस्टर के साथ प्रदर्शनी एवं अधिकारी कर्मचारी के द्वारा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने हेतु दो दिवस के अन्दर सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ कलेक्टर ने 2030 में जिले की स्थिति विभागवार तैयार करने हेतु अपने प्रस्ताव तैयार करने को कहा कि 2030-2047 तक विभाग की क्या स्थिति होगी उसके प्लान के साथ प्रस्ताव तैयार करने को कहा। जो भारत सरकार की योजना धरती आबा, आदि कर्मयोगी, प्रधानमंत्री जनमन योजना में शामिल किए जाएंगे।

ध्यानपूर्वक न्यायालयीन प्रकरण पर करें कार्यवाही

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि आपके विभाग से संबंधित लंबित न्यायालयीन प्रकरण (याचिकाओं) को ध्यानपूर्वक समय सीमा, निर्धारित दिनांक के पूर्व न्यायालय में अपने अपने जवाब प्रस्तुत करें। इस महत्वपूर्ण कार्य में जिस अधिकारी के द्वारा लापरवाही की जाएगी उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने जिले में आयोजित दिव्यांग शिविरों को सफलतापूर्वक संचालन हेतु संबंधित विभाग स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय अधिकारी एवं संबंधित एसडीएम कैंप में जरूर शामिल हों। जिससे स्वास्थ्य संबंधी शासन की योजना का हर व्यक्ति को लाभ एवं उनकी समस्या का मौके पर निराकरण किया जा सके।  कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को कहा कि छात्रवृत्ति वितरण समय सीमा के अन्दर निराकरण करते हुए निराकरण किया जाए तकि छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति प्राप्त हो सके। सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिलना विभागों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने इसी प्रकार से बैठक में सभी समय सीमा प्रकरणों और विभागीय कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Scores

Today Weather Report

DINDORI WEATHER