Home / देश-दुनिया / जिला चिकित्सालय हुआ 200 बिस्तरों वाले आधुनिक हॉस्पिटल

जिला चिकित्सालय हुआ 200 बिस्तरों वाले आधुनिक हॉस्पिटल

डिण्‍डौरी। राज्य सरकार द्वारा आयोजित कैबिनेट बैठक में डिण्डौरी जिले के स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने से जुड़ा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के पाँच जिलों टीकमगढ़, नीमच, सिंगरौली, सिवनी और डिण्डौरी  के जिला चिकित्सालयों का विस्तार किया जाएगा। इस निर्णय के तहत जिला चिकित्सालय डिण्डौरी की क्षमता 100 से बढ़ाकर 200 बिस्तरों तक की जाएगी। इस फैसले से डिण्डौरी का जिला चिकित्सालय आधुनिक स्वरूप में विकसित होगा तथा जिलेवासियों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ घर के पास ही उपलब्ध हो सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के उन्नयन के पश्चात यहाँ अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण, सुपर स्पेशलिटी डॉक्टर, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ एवं तकनीकी विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही भर्ती, जांच, उपचार और आपातकालीन सेवाएँ और अधिक सुलभ व प्रभावी बनेंगी। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि आदिवासी बाहुल्य डिण्डौरी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को शहरी क्षेत्रों के समकक्ष लाया जाए, ताकि गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु मरीजों को जबलपुर या अन्य बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधि संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम डिण्डौरी जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए “गेम चेंजर” साबित होगा। इससे न केवल जिले के हजारों नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी, बल्कि पूरे अंचल के लोगों को भी त्वरित जांच और उपचार सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Scores

Today Weather Report

DINDORI WEATHER