Home / देश-दुनिया / सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति के आवेदन 23 अक्टूबर 2025 तक

सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति के आवेदन 23 अक्टूबर 2025 तक

सीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड मेरिट स्कीम के लिए आवेदन जारी किये है। इसका मकसद उन लड़कियों को सहायता देना है, जो सीबीएसई बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं और 11वीं या 12वीं की पढ़ाई कर रही हैं। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत सीबीएसई ने यह पहल की है ताकि छात्राओं को आर्थिक मदद मिल सके। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर, 2025 है। इस छात्रवृत्ति की योग्यताएं भी हैं। यह उन्हें दी जाएगी जो सीबीएसई बोर्ड से 10वीं परीक्षा में 70 फीसदी अंक हासिल कर चुके हैं और 11वीं या 12वीं की पढ़ाई भी उसी बोर्ड से कर रहे हैं। इसमें कुछ विशेष नियम भी जोड़े गए हैं। जैसे स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स, विंटर बाउंड स्कूल और चिल्ड्रन विद स्पेशल नीड्स से जुड़े छात्राएं भी शामिल हो सकते हैं।

ये मिलेगी स्कॉलरशिप

इस स्कीम के तहत स्टूडेंट्स को एक हजार रुपए हर महीने अगले 2 साल तक मिलते हैं। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। उस स्कूल द्वारा इसका वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है, जहां से स्टूडेंट पढ़ाई कर रहा है। स्कॉलरशिप के बारे में अधिक जानकारी सीबीएसई की वेबसाइट से देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Scores

Today Weather Report

DINDORI WEATHER