डिण्डौरी। विकिपीडिया पर सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव अक्टूबर 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह लेखन प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इसमें नए एवं वर्तमान सदस्य शामिल हो सकते हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेंकर पुरस्कार जीत सकते है। विकिमीडिया फाउंडेशन एवं गूगल के सहयोग से हिंदी विकिमीडियन्स यूज़र ग्रुप द्वारा आयोजित लेख निर्माण प्रतियोगिता है। इसका लक्ष्य 1 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक नए लेखों का निर्माण करना है।
नियम
इस संपादनोत्सव में शामिल होकर पुरस्कार जीतने के लिए निम्न नियमों का पालन अनिवार्य है:
कोई भी विकिमीडिया खाता वाले सदस्य इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। यदि आप विकिपीडियन नहीं हैं तो पहले खाता बना लें।
लेखों के निर्माण या विकास की अवधि भारतीय समय के अनुसार 1 अक्टूबर 2025 (12:00 पूर्वाह्न) से 18 अक्टूबर 2025(11:59 अपराह्न) तक होगी।
नए लेखों का निर्माण सुझायी हुई लेख सूची में से ही करें। सूची के बाहर के विषयों के लेख संपादनोत्सव में शामिल नहीं होंगे।
एक प्रतिभागी द्वारा एक दिन में अधिकतम 5 लेख बनाए जा सकते हैं। इससे अधिक लेख बनाने पर आरंभिक 5 लेख ही प्रतियोगिता के लिए मान्य होंगे। एक बार में अधिकतम पाँच लेख चुन सकते हैं। चुने हुए लेखों को उसी दिन फाउंटेन टूल पर जमा करना जरूरी है।
पूरे संपादनोत्सव (18 दिनों) में कोई प्रतिभागी अधिकतम 75 लेख बना सकते हैं। इससे अधिक लेख बनाने पर आरंभिक 75 लेखों का ही मूल्यांकन किया जाएगा।
पहले चुने हुए लेखों की न्यूनतम अर्हता (दो सौ शब्द) पूरा होने पर ही अगला लेख बनाना शुरु करें।
लेख कम से कम 200 शब्दों तथा दो सन्दर्भों के होने पर ही स्वीकृत होंगे। चित्र एवं ज्ञानसंदूक अनिवार्य नहीं हैं किन्तु ये गुणवत्ता के अंक दिलाने में सहायक होंगे। संदर्भ अंग्रेजी के/में हो सकते हैं किंतु हिंदी के/में संदर्भ गुणवत्ता की दृष्टि से बेहतर होंगे।
पाठ यांत्रिक अनुवाद नहीं होना चाहिए। सामग्री अनुवादक, गूगल अनुवाद या किसी अन्य अनुवाद उपकरण का सहारा लेकर किए अनुवादों को पर्याप्त सुधार के बाद ही प्रकाशित करें। यांत्रिक अनुवाद का टैग लगने की स्थिति में जब तक पुनरीक्षक उस पर से टैग न हटाएँ तब तक दूसरा लेख न बनाएँ।
लेख अस्वीकृत होंगे यदि वे- स्रोतहीन हों / एक या बिना संदर्भ के हों / यांत्रिक अनुवाद हों / 200 से कम शब्दों के हों /मुद्राधिकार का उल्लंघन करते हों।
प्रतियोगिता में स्वीकृत प्रत्येक लेख के लिए प्रतिभागियों को 1 अंक दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतिभागी के समग्र लेखों की गुणवत्ता के मूल्यांकन के आधार पर निर्णायक प्रतिभागियों को अधिकतम 25 अंक तक प्रदान कर सकते हैं। गुणवत्ता के अंक सामग्री के अंक के पचास प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकते हैं।
प्रतियोगिता के अंक निर्धारण में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
आयोजक एवं निर्णायक संपादनोत्सव में प्रतिभागी बनकर लेख बना सकते हैं किंतु वे पुरस्कार के पात्र नहीं होंगे।
अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।








