डिण्डौरी। जिला मुख्यालय पर दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रभारी सुभाष उइके ने बताया कि दशहरा पर्व पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए डिण्डौरी पुलिस ने 2 अक्टूबर 2025 को लागू होने वाली विस्तृत यातायात एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने बताया कि इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी।
वाहन प्रतिबंध
2 अक्टूबर शाम 6 बजे से कलेक्ट्रेट तिराहा से अंवती बाई चौक तक मार्ग पर भारी वाहन, बस, टाटा मैजिक एवं ट्रक आदि का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल छोटे यात्री वाहन और पैदल श्रद्धालु ही इस मार्ग से गुजर सकेंगे।
पार्किंग व्यवस्था
कलेक्ट्रेट परिसर खेल मैदान-पुरानी डिण्डौरी दिशा से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन यहां पार्क कर सकेंगे।
जबलपुर बस स्टेंड (अंवती बाई चौक) जबलपुर रोड एवं मुंडकी रोड से आने वाले श्रद्धालु वाहन पार्क कर पैदल प्रवेश करेंगे।
रूट डायवर्जन
साकेत नगर, हंस नगर, देवरा, मुंडकी से पुरानी डिण्डौरी मार्ग का उपयोग किया जाएगा। नर्मदा पुल, कलेक्ट्रेट तिराहा मार्ग बंद रहेगा। श्रद्धालुओं को कोर्ट तिराहा, शांति नगर, डेमा घाट, सुभाषवार्ड, ईमलीबाड़ी, शंकरपुर मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है। शंकर घाट, सिविल लाइन एवं कन्या स्कूल मार्ग से भी श्रद्धालु पुरानी डिण्डौरी तक पहुंच सकेंगे।








