डिण्डौरी। कलेक्टर नेहा मारव्या को डिण्डौरी जिले में उनके कार्यकाल की सफलतम पूर्णता के उपरांत बुधवार को कलेक्टर सभाकक्ष में अधिकारियों द्वारा विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सेवाकाल की सराहना की। डिण्डौरी कलेक्टर पद पर पदस्थ रही नेहा मारव्या का स्थानांतरण कर उन्हें संचालक, विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों ने कहा कि कलेक्टर ने जिले के सर्वांगीण विकास, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में जिले में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का सफल संचालन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर नेहा मारव्या ने भी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डिण्डौरी जिले के साथ उनका भावनात्मक जुड़ाव सदैव बना रहेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह, अपर कलेक्टर जेपी यादव, एसडीएम शहपुरा एैश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिण्डौरी भारती मेरावी, एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर अक्षय डिगरसे सहित सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर नेहा मारव्या को दी गई विदाई








