Home / टेक्नोलॉजी / BSNL ने भारत में शुरू की ई-सिम, अब बिना सिम कार्ड के भी मिलेगा नेटवर्क

BSNL ने भारत में शुरू की ई-सिम, अब बिना सिम कार्ड के भी मिलेगा नेटवर्क

डिण्‍डौरी। भारत संचार निगम लिमिटेड के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस की सफल डिप्लॉयमेंट की घोषणा की है। इसके जरिए अब BSNL देशभर के अपने मोबाइल सब्सक्राइबर्स को ई-सिम सेवाएं प्रदान कर सकेगा। कंपनी का कहना है कि Tata Communications प्लेटफॉर्म से लैस यह ई- सर्विस पारंपरिक सिम कार्ड की जगह डिजिटल सिम प्रोविजनिंग को आसान बनाएगी और देशभर के यूजर्स को ज्यादा सुविधा, फ्लेक्सिबिलिटी और सिक्योरिटी उपलब्ध कराएगी।
BSNL की नई ई-सिम सर्विस को टाटा कम्युनिकेशंस कोलैबोरेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सपोर्ट किया जा रहा है, जो टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है। यह प्लेटफॉर्म GSMA-एक्रेडिटेड ई-सिम सब्सक्रिप्शन मैनेजमेंट सिस्टम है, जिसके जरिए यूजर्स QR कोड स्कैन करके ई-सिम को अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकेंगे। इस सर्विस के लॉन्च से BSNL ग्राहकों को बिना फिजिकल सिम कार्ड के 2G, 3G और 4G सेवाएं इस्तेमाल करने का ऑप्शन मिलेगा। टाटा कम्युनिकेशंस के मुताबिक, ई-सिम सर्विस का फायदा खासतौर पर उन यूजर्स को होगा जिनके पास डुअल सिम सपोर्ट वाले डिवाइस हैं। ऐसे यूजर्स फिजिकल सिम के साथ ई-सिम भी इस्तेमाल कर सकेंगे और विदेश यात्रा के दौरान किसी लोकल ऑपरेटर से सिक्योर तरीके से कनेक्ट हो पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार, 27 सितंबर को BSNL के 4G नेटवर्क को भी लॉन्च किया। BSNL ने इसके लिए 97,000 से अधिक टेलीकॉम टावर्स लगाए हैं। इसके साथ ही उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में भारत शामिल हो गया है जिन्होंने टेलीकॉम से जुड़ी टेक्नोलॉजी खुद तैयार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Scores

Today Weather Report

DINDORI WEATHER