Home / Uncategorized / रावण दहन, जमकर आतिशबाजी की गई, जलाया पुतला

रावण दहन, जमकर आतिशबाजी की गई, जलाया पुतला

डिण्‍डौरी। डिण्‍डौरी में गुरुवार को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में नगर पालिका ने रावण दहन का आयोजन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे। राम और रावण के प्रतीकात्मक युद्ध के बाद रावण का दहन किया गया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई, जिससे आसमान रंगीन हो उठा।

नगर में प्रतिमाओं का चल समारोह भी जारी है। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए नर्मदा नदी में विसर्जन के लिए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है।
इस कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, विधायक ओमकार मरकाम,भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम,पूर्व नपा अध्यक्ष पंकज टेकाम,एसपी वाहिनी सिंह सहित पुलिस और राजस्व विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Scores

Today Weather Report

DINDORI WEATHER