Home / डिण्‍डौरी ख़ास / आदि कर्मयोगी अभियान की बैठक सम्पन्न

आदि कर्मयोगी अभियान की बैठक सम्पन्न

डिण्‍डौरी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के मार्गदशन में संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले में चिन्हांकित 687 ग्रामों का विलेज एक्शन प्लान सेवा पर्व के दौरान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक तैयार किया गया। यह प्लान ग्राम नोडल अधिकारी एवं ग्राम सचिव द्वारा भारत सरकार के आदि प्रसारण पोर्टल पर अपलोड किया गया है। साथ ही सभी चिन्हांकित ग्रामों में आदि सेवा केंद्रों की स्थापना की गई है, जहाँ सप्ताह में एक दिन सभी विभागों के ग्राम स्तरीय कर्मचारी एक साथ उपस्थित होकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान करेंगे। इसी क्रम में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ जिले का एक्शन प्लान तैयार किया गया। जो नोडल विभाग सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के माध्यम से प्रस्तुत विभागीय प्रस्ताव को आगामी वर्ष में आयोजित विजन 2030 तक का कार्ययोजना (एक्शन प्लान) प्रस्तुत किया। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान के लक्ष्यों के अनुरूप विजन 2030 तक का कार्ययोजना (एक्शन प्लान) प्रस्तुत किया गया। इस आधार पर जिला स्तरीय एक्शन प्लान तैयार कर नोडल विभाग जनजाति कार्य विभाग, मध्य प्रदेश शासन को प्रेषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Scores

Today Weather Report

DINDORI WEATHER