Home / डिण्‍डौरी ख़ास / कलेक्टर ने बजाग के विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने बजाग के विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण

डिण्‍डौरी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने शनिवार को विकासखंड बजाग के ग्राम कारोपानी के गौशाला, प्राथमिक शाला बांसाटोला, शासकीय उचित मूल्य दुकान, आंगनवाड़ी केंद्र, चल चरखा महिला प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाशाली विद्योदय ज्ञानदीप, सीएम राइज सांदीपनि स्कूल सुकुलपुरा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ासरई का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने मां अंबे स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गौशाला बांसा टोला का अवलोकन किया। जहां पर गौशाला की स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष ने बताया कि 103 गायें दर्ज हैं जिनमें से 95 गाय उपलब्ध हैं, जिन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पशु चिकित्सा विभाग के ब्लॉक समन्वय, रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत सचिव को गायों को चारा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। और गांव के समूह के द्वारा खेत में लगाई गई घास उपलब्ध न होने पर ग्राम पंचायत सचिव को लापरवाही करने पर हिदायत दी कि मैं पुनः गौशाला देखने 15 दिवस के अन्दर आउंगी। और गौशाला प्रांगण में कीचड़, साफ-सफाई न होने पर आरईएस सहायक यंत्री और एसडीएम बजाग को सुदृढ व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि गौशाला के पशुओं को चारा, पानी एवं किसी प्रकार की समस्या न हो सके।

शिक्षा का स्‍तर बढ़ाने पर विशेष ध्‍यान

प्राथमिक शाला बांसाटोला में उपस्थित छात्र-छात्राओं से उपस्थित किताब पढाकर, गणित के प्रश्न पूछकर शैक्षणिक स्तर का जायजा लिया। और शाला प्रभारी को शिक्षा का स्तर बढाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, भोजन व्यवस्था, शौचालय, गणवेश वितरण आदि का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की। ग्रामीणों द्वारा राशन कार्ड, आधार कार्ड, गैस कनेक्शन, वृद्धा पेंशन आदि समस्याएं रखे जाने पर कलेक्टर ने एसडीएम बजाग को शिविर आयोजित कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर को कारोपानी का निरीक्षण के दौरान गांव के किसानों ने हिरणों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने की बात रखी। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि वन वनमंडल अधिकारी के साथ समन्वय कर आपकी समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा। शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर स्टॉक रजिस्टर एवं खाद्य सामग्री का परीक्षण किया।

पोषण ट्रैकर में दर्ज करें उपस्थिति

आंगनवाड़ी केंद्र कारोपानी बांसा टोला का निरीक्षण के दौरान 8 बच्चे उपस्थित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने कार्यकर्ता को पोषण ट्रैकर में उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए तथा महिला बाल विकास अधिकारी से जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को केंद्र की पुताई और साफ-सफाई कराने के भी निर्देश दिए। चल चरखा महिला प्रशिक्षण केंद्र में संचालक द्वारा बताया कि केंद्र चार वर्षों से संचालित है, जहाँ 140 मशीनों पर लगभग 200 महिलाएं प्रतिदिन कार्य करती हैं और ग्रामीण अंचलों की बेरोजगार महिलाओं को अपने कार्य के साथ-साथ इस संस्था के द्वारा रोजगार देकर उनके जीवन यापन में मदद करतीं हैं। कलेक्टर ने इस कार्य की सराहना की। वहीं प्रतिभाशाली विद्योदय ज्ञानदीप में ग्रामीण अंचलों के प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने पढ़ाई और प्रशिक्षण के संतुलन पर प्रश्न पूछा, जिस पर बच्चों ने मुस्कुराते हुए हां कहा। सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय सुकुलपुरा के निरीक्षण किया। विद्यालय की कक्षाओं, शौचालय, भोजन, पुस्तकालय, विद्युत और पेयजल व्यवस्था की जांच की।

स्टोर में रखी दवाईयों का किया निरीक्षण

उन्होंने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से कहा कि यदि कोई छात्र जिले की प्रवीण सूची में स्थान प्राप्त करता है, तो उसे मेरी ओर से 10 हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ासरई के निरीक्षण में उन्होंने प्रसव कक्ष, वार्ड, पैथोलॉजी, टीकाकरण, आयुष, दवाई स्टोर कक्ष एवं दवा वितरण कक्ष का जायजा लिया स्टोर में रखी दवाईयों की अंतिम तिथि देखी, और मरीजों से संवाद कर उनकी स्थिति जानी। कलेक्टर ने सीएमएचओ को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर जेपी यादव, एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर अक्षय डिगरसे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेंद्र कुमार जाटव, महिला बाल विकास अधिकारी श्याम सिंगौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Scores

Today Weather Report

DINDORI WEATHER