Last Updated:September 30, 2025, 11:47 IST
स्वामी चैतन्यानंद के फोन से कई महिलाओं के साथ की गई अश्लील चैट, स्क्रीनशॉट और उनकी प्रोफाइल फोटो बरामद हुई हैं, जो उसके यौन उत्पीड़न और धमकियों के आरोपों को मजबूत करते हैं. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है और जांच में उसके खिलाफ पैसों के लेनदेन से जुड़ी धोखाधड़ी के सबूत भी सामने आए हैं.
चैतन्यानंद पर न केवल यौन उत्पीड़न के बल्कि वित्तीय धोखाधड़ी के भी आरोप हैं
Swami Chaitanyananda Case: दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती से जुड़े आश्रम विवाद में नए सुराग हासिल किए हैं. जांच में पता चला है कि चैतन्यानंद के फोन से कई सनसनीखेज चीजें बरामद हुई हैं, जो उसके खिलाफ साक्ष्य का काम कर रही हैं. आरोपी पर दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट में 17 महिला छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न करने और पैसों का हेरफेर करने के गंभीर आरोप हैं.
फोन से मिली अश्लील चैट और महिलाओं की प्रोफाइल फोटो
दरअसल, पुलिस ने चैतन्यानंद के फोन से कई महिलाओं के साथ की गई अश्लील चैट, स्क्रीनशॉट और उनकी प्रोफाइल तस्वीरें बरामद की हैं. इससे यह स्पष्ट होता है कि आरोपी कई महीनों तक छात्राओं को अश्लील संदेश भेजता रहा और उनका निजी जीवन जानने की कोशिश करता रहा. जांचकर्ताओं का कहना है कि यह चीजें यौन उत्पीड़न और धमकियों के आरोपों को मजबूत करती है.
दो महिला सहयोगी भी हुई गिरफ्तार
स्वामी चैतन्यानंद को आगरा के ताजगंज स्थित होटल फर्स्ट से गिरफ्तार किया गया था और दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन लाया गया. यहां कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है. जानकारी के अनुसार, आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है और कथित तौर पर जांचकर्ताओं को गुमराह करने की भी कोशिश कर रहा है. इसके अलावा, चैतन्यानंद की दो महिला सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि दोनों ने चैतन्यानंद के कई काले कारनामों में उसका सहयोग किया है.
खुद को बताता था UN का स्थायी एम्बेसडर
चैतन्यानंद पर न केवल यौन उत्पीड़न के बल्कि वित्तीय धोखाधड़ी के भी आरोप हैं. जांच में पता चला कि उसने फरार होने के बाद लगभग 60 लाख रुपये निकाले और कुल मिलाकर 30 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय हेरफेर किया. इसके अलावा, उसके पास दो फर्जी वीजिटिंग कार्ड भी बरामद हुए है. एक खुद को यूएन का स्थायी एम्बेसडर बताने वाला और दूसरा BRICS का भारतीय विशेष दूत बताने वाला.
कमजोर बैकग्राउंड वाली महिलाओं को बनाया निशाना
अधिकारियों के अनुसार चैतन्यानंद ने आर्थिक रूप से कमजोर बैकग्राउंड वाली महिलाओं को निशाना बनाया. पहला मामला 4 अगस्त को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया. इसके बाद भारतीय वायु सेना की एक अधिकारी ने भी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अब तक 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें से 17 ने चैतन्यानंद पर अभद्र भाषा, अश्लील मैसेज और बिना मर्जी के शारीरिक संपर्क बनाने का आरोप लगाया है.
धमकियां और परेशान करने वाले संदेश
छात्राओं ने बताया कि चैतन्यानंद ने बार-बार उनके निजी और यौन जीवन से जुड़े सवाल पूछे और अश्लील संदेश भेजे. वह यह भी धमकी देता था कि अगर छात्राओं ने उसके प्रस्ताव को ठुकराया, तो उन्हें संस्थान से निलंबित या निष्कासित कर दिया जाएगा. पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि चैतन्यानंद के खिलाफ पहले भी इसी तरह के मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें 2009 और 2016 के यौन उत्पीड़न के मामले शामिल हैं.
कुणाल झा एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन साल से ज्यादा का अनुभव है. वह नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के कई अलग-अलग मुद्दों को कवर करते हैं. करियर, एजुकेशन, जॉब और स्पोर्ट्स जैसी फील्ड में…और पढ़ें
कुणाल झा एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन साल से ज्यादा का अनुभव है. वह नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के कई अलग-अलग मुद्दों को कवर करते हैं. करियर, एजुकेशन, जॉब और स्पोर्ट्स जैसी फील्ड में… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 30, 2025, 11:36 IST
अश्लील चैट, छात्राओं की प्राइवेट.. चैतन्यानंद के फोन से पुलिस को क्या मिला?









