Last Updated:September 30, 2025, 12:22 IST
Dancer Sapna Choudhary News: मशहूर डांसर सपना चौधरी का डांस देखने के लिए चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सपना की एक झलक देखने के लिए फेर में बहुत से लोग डोम के ऊपर चढ़ गए. लोगों के बोझ से डोम का एक हिस्सा गिर गया. इससे वहां अफरातफरी मच गई.
चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा दशहरा मेले में डांस की प्रस्तुति देती सपना चौधरी.
चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में आयोजित राष्ट्रीय दशहरा मेले में सोमवार रात को मशहूर डांसर सपना चौधरी के डांस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां सपना चौधरी के डांस के दौरान डोम नीचे गिर गया. इससे वहां अफरातफरी मच गई. गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी. बाद में हालात को देखते हुए आयोजकों और पुलिस ने सपना चौधरी को मंच से नीचे उतार लिया. लेकिन सपना चौधरी का डांस कार्यक्रम रद्द करने से दर्शक मायूस हो गए. बाद में बिना डांस देखे ही लौट गये.
जानकारी के अनुसार निम्बाहेड़ा हर साल राष्ट्रीय दशहरा मेले का आयोजन होता है. इस बार भी यह आयोजन चल रहा है. सोमवार को मेले का आठवां दिन था. आयोजन स्थल पर तीन डोम बनाए गए हैं. आयोजन में कई नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देने आते हैं. सोमवार रात को यहां डांस की प्रस्तुति देने के लिए सपना चौधरी को बुलाया गया था. सपना चौधरी और उसके डांस को देखते के लिए मेले में भारी भीड़ एकत्र हो गई. इनमें खासतौर पर युवाओं की तादाद ज्यादा थी.
हालात देखकर सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों की सांसें फूल गई
सपना का डांस देखने के लिए जगह नहीं मिलने पर सैकड़ों दर्शक डोम के स्ट्रक्चर पर चढ़ गए. आधी रात में सपना चौधरी की स्टेज पर एंट्री हुई. इस दौरान कुछ लोग डोम के साइड में पोल को पकड़कर खड़े थे. कुछ लोग डोम के ऊपर भी बैठे थे. सपना के डांस शुरू करने के कुछ मिनट बाद डोम का एक हिस्सा गिर गया. डोम का एक हिस्सा गिरते ही वहां कुछ लोग नीचे गिर पड़े और अफरातफरी मच गई. यह देखकर सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों की सांसें फूल गई.
आनन-फानन में सपना चौधरी को तुरंत स्टेज से उतारा गया
हालात को देखते हुए तुरंत कार्यक्रम को रुकवा दिया गया. आनन-फानन में सपना चौधरी को तुरंत स्टेज से उतारा गया. इसके साथ ही लोगों को शांति से मेले से बाहर जाने की अपील की गई. पुलिस ने लोगों को डोम से बाहर निकालना शुरू कर दिया. लेकिन लोग सपना का डांस देखना चाह रहे थे. बाद में डांस क्रार्यक्रम रद्द करने का एनाउंसमेंट हुआ तो लोग निराश हो गए.
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से News18 के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से News18 के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें
Location :
Chittaurgarh,Chittaurgarh,Rajasthan
First Published :
September 30, 2025, 12:17 IST
फ्लोर पर ठुमक रही थी सपना चौधरी, अचानक दर्शकों के बोझ से गिर पड़ा डोम








